उतरौला: गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक सभागार में अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन, कई विभागों के अधिकारियों ने किया प्रतिभाग
आज दिन सोमवार समय चार बजे पापुलेशन फाउंडेशन आफ इंडिया एंव मोवियस फाउंडेशन के सहयोग से,संचालित उम्मीद परियोजना के तहत अंतर विभागीय ब्लॉक समन्वय समिति के बैठक का आयोजन किया गया,बैठक में परियोजना के नोडल विभाग के रूप में स्वास्थ्य विभाग, पंचायतीराज विभाग,शिक्षा विभाग,सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया,परिवार नियोजन को बढ़ावा देने का अपील किया है।