जमुई: गिद्धौर में विवादित जमीन पर निर्माण पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
Jamui, Jamui | Jul 8, 2026 पटना हाईकोर्ट ने गिद्धौर के मौजा-पतसंडा स्थित खाता संख्या 1, प्लॉट संख्या 1920 की विवादित भूमि पर किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य पर बुधवार 11 बजे अंतरिम रोक लगा दी है। न्यायमूर्ति ने राज्य सरकार को चार सप्ताह में काउंटर शपथपत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि 2 एकड़ दान प्रस्तावित होने के बावजूद निर्माण किया जा रहा है।