जतारा: बिलगाए: पुरानी रंजिश में मारपीट, दो लोगों पर मामला दर्ज
दिगौड़ा थाना क्षेत्र के बिलगाएँ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुरुवार को रामनाथ सिंह घोष (53) के साथ गांव के ही जगदीश घोष और ब्रजेन्द्र घोष ने मारपीट कर दी, जिसमें रामनाथ को चोट आई। पीड़ित की शिकायत पर दिगौड़ा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।