देहरादून: लोकसभा चुनाव को लेकर टिहरी लोकसभा कोऑर्डिनेटर मंत्री प्रसाद की अध्यक्षता में हुई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक
कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है इसी कड़ी में आज टिहरी लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता टिहरी लोकसभा के कोऑर्डिनेटर मंत्री प्रसाद नैथानी ने की। इस मौके पर मंत्री प्रसाद का कहना है कि लोकसभा चुनाव को मजबूती से लड़ने को लेकर पदाधिकारियों के साथ रणनीति तैयार की गई है।