देहरादून: बीजेपी के गांव चलो अभियान को लेकर बीजेपी महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा, लाभार्थियों से होगा संपर्क
भाजपा का गाँव चलो अभियान को लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री अदित्य कोठारी का कहना है कि इस दौरान बूथ के लोगों की समस्या सुनने के साथ ही केंद्र व राज्य के लाभार्थियों से संपर्क किया जाएगा। बता दें कि भाजपा का गाँव चलो अभियान की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कैबिनेट मंत्रियों व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों को जिम्मेदारी है।