देहरादून: पटेलनगर कोतवाली देहरादून पुलिस ने धारावाली में हुई युवक की हत्या मामले का किया खुलासा,दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
शुक्रवार शाम 7:30 बजे पटेल नगर कोतवाली देहरादून पुलिस ने अभियुक्त दिलकुश को भूत्तोवाला देहरादून जबकि दूसरा अभियुक्त अंकित को मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 7 फरवरी 2024 को कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत धारावाली में एक युवक रोहित की हत्या कर उसके शव को धारावाली में मंदिर के पीछे खाली प्लॉट में भरे बरसाती पानी में फेंक दिया था ।