लालगंज: बेलकुंडा निवासी महिला ने दो लोगों पर मंगलसूत्र छीनकर भागने का लगाया आरोप, थाने पर दी लिखित तहरीर, पुलिस जांच में जुटी
आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलकुंडा गांव निवासी मीरा शर्मा पत्नी पप्पू शर्मा ने दो लोगों पर मंगलसूत्र छीनकर भागने का आरोप लगाया है । वही इस संबंध ने महिला ने रौनापार थाने पर लिखित तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है । मीरा शर्मा का आरोप है कि रात में दो लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया । स्थानीय पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है ।