बिछिया: अंजनिया में बप्पा बच्चों की छोटी थार में सवार हुए, अनोखे अंदाज़ में निकली विसर्जन यात्रा
अंजनिया में गणपति बप्पा की विदाई का एक अनोखा और आकर्षक नजारा देखने को मिला। 26 सितंबर शनिवार की रात करीब 8 बजे करीब शीतला चौक मंदिर से श्री गणेश जी का विसर्जन चल समारोह निकाला गया। इसके बाद रात करीब 11:30 बजे गायत्री मंदिर तालाब में विधि-विधान से गणपति बप्पा का विसर्जन किया गया। बहरहाल, अंजनिया में बप्पा की विदाई का यह अनोखा दृश्य कैमरे में कैद हुआ है l