लखीसराय: झिनौरा में सीएम ने लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से खेल मैदान का शिलान्यास किया, मुखिया और स्थानीय लोग मौजूद रहे
बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से जिले के अन्य जगह सहित महिसोना पंचायत के झिनौरा गांव में भी खेल मैदान का शिलान्यास गुरुवार 3:00 बजे किया गया। जहां मुखिया सहित कई स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। बता दें कि जिलान्तर्गत कुल 59 ग्राम पंचायत के विभिन्न ग्रामों में 76 खेल मैदान बनाया जाना है।जहां 3 बड़े,46 माध्यम तथा 27 छोटा खेल मैदान शामिल है