चौमूं: चोंमू के राधा स्वामी बाग के पास तेज रफ्तार JCTSL की सिटी बस ने साइकिल सवार युवक को मारी टक्कर,अस्पताल में करवाया भर्ती
Chomu, Jaipur | Apr 28, 2024 चौमूं के राधास्वामी बाग के पास स्थित बराला हॉस्पिटल के सामने आज रविवार सुबह तेज रफ्तार जेसीटीएसएल की बस ने साइकिल सवार एक युवक को टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार युवक गंभीर घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए चोंमू के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद बस डिवाइडर से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलने पर चौमूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची।