चौमूं: चौमूं नेशनल हाईवे 52 जैतपुरा स्टेडियम के पास कच्चे घरों में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग,घरेलू सामान जलकर राख
Chomu, Jaipur | Apr 25, 2024 चौमूं के एनएच 52 जैतपुरा स्टेडियम के पास स्थित कच्चे घरों में बुधवार रात को अचानक आग लग गई। जिससे तेज आग की लपटें उठने लगी। आग से घर में रखा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलने पर चौमूं से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कर्मचारियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।