चौमूं: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के तत्कालीन ओएसडी लोकेश शर्मा ने फोन टैपिंग मामले में पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर लगाए आरोप
Chomu, Jaipur | Apr 24, 2024 पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा ने आज बुधवार को प्रैस वार्ता आयोजित कर अशोक गहलोत पर फोन टैपिंग के आरोप लगाए हैं। दरअसल राजस्थान में साल 2020 में सियासी संकट के समय गहलोत सरकार पर फोन टैप करने के आरोप लगे थे। उस समय कुछ ऑडियो भी सामने आए थे। इसी मामले में गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा ने जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई खुलासे किए।