चौमूं: चोंमू उपखंड क्षेत्र के तिगरिया गांव में चूल्हे से उठी चिंगारी से छप्परपोश घर में लगी भीषण आग,हादसे में मवेशी जिंदा जले
Chomu, Jaipur | Apr 24, 2024 चूल्हे से उठी चिंगारी से छप्पर में आग लगी गई। हादसे में 5 मवेशी जिंदा जल गए, वहीं करीब 4 बुरी तरह से झुलस गए। फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। हादसा मंगलवार दोपहर चौमूं उपखंड क्षेत्र के तिगरिया गांव में हुआ। जानकारी में सामने आया है कि तिगरिया निवासी रामसहाय यादव के पशु बाड़े में चूल्हे पर पशुओं के लिए बांट तैयार हो रहा था।