शामली: जलालाबाद में नगर पंचायत द्वारा चलाया गया सघन सफाई अभियान, जनता को अपशिष्ट प्रबंधन की दी जानकारी
Shamli, Shamli | Sep 12, 2026 शनिवार को नगर पंचायत जलालाबाद द्वारा कस्बा क्षेत्र में सघन सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में लोगों को भी जागरूक किया गया। कर्मचारियों ने कई वार्डों में घर—घर जाकर कूडा इक्ट्ठा किया और लोगों को गीले और सूखे कूड़े को अलग—अलग रखने के लिए जागरूक किया गया। इसके अलावा जनता से खुले में कूड़ा नही डालने की अपील भी की गई।