टूंडला: टूंडला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 से एक मोबाइल चोर गिरफ्तार, मौके से चार चोरी के मोबाइल बरामद
टूंडला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 से जीआरपी ने एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी के चार मोबाइल बरामद हुए हैं। आरोपी ने अपना नाम दीपक नागर निवासी गांव रतनपुर थाना एलाऊ जिला मैनपुरी बताया है।