टूंडला: पुलिस ने बन्ना रोड से जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना टूंडला क्षेत्र में एक युवक को जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को टूंडला पुलिस ने बन्ना रोड से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है।