बड़वारा: बड़वारा पुलिस ने दो नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब किया, परिजनों के चेहरे पर लौटी खुशी
Badwara, Katni | Sep 7, 2026 कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा द्वारा गुमशुदा एवं अपहृत बालक-बालिकाओं की खोजबीन हेतु चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मुस्कान' अभियान के तहत बड़वारा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है। पुलिस टीम ने तत्परता और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से दो अलग-अलग मामलों में अपहृत 17 वर्षीय दो नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।