दाउदनगर: दाउदनगर के पटना रोड स्थित एक कार्यालय के पास एआईजेजीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा का स्वागत किया गया
ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन(एआईजेजीएफ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा का दाउदनगर के पटना रोड स्थित डॉ प्रकाश चंद्रा के कार्यालय के पास सोमवार की दोपहर 12:00 बजे स्वागत किया गया। वे पटना से दाउदनगर होते हुए सासाराम जा रहे थे। इसी क्रम में स्वर्णकार आभूषण व्यवसायिक संघ दाउदनगर के अध्यक्ष प्रो राजेंद्र प्रसाद सर्राफ एवं अन्य ने स्वागत किया।