दाउदनगर: नगर परिषद दाउदनगर के स्टैंडिंग कमेटी सदस्य डॉ केदारनाथ सिंह ने दिया त्यागपत्र, लगाए कई गंभीर आरोप
नगर परिषद दाउदनगर के स्टैंडिंग कमेटी सदस्य पद से वार्ड पार्षद डॉ केदारनाथ सिंह ने त्यागपत्र दे दिया है।उन्होंने शनिवार की पूर्वाहन 11:00 बजे नगर परिषद कार्यालय में नगर परिषद अध्यक्ष को संबोधित इस्तीफा संबंधित पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के मनमाना रवैया, जन विरोधी कार्य एवं व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में स्टैंडिंग कमेटी सदस्य से इस्तीफा दिया है।