दाउदनगर: शहीद प्रमोद सिंह चौक से तरारी जाने वाले रास्ते में पुलिस ने अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर किए जब्त, एक चालक गिरफ्तार
दाउदनगर थाना की पुलिस ने अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शहीद प्रमोद सिंह चौक से तरारी जाने वाले रास्ते में शुक्रवार की दोपहर अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त करते हुए एक ट्रैक्टर के चालक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान ने शुक्रवार की शाम 4:00 बजे बताया कि प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।