दाउदनगर: आपदा से बचाव के लिए अनुमंडल कार्यालय के पास, भखरुआं मोड़ व ब्लॉक परिसर में चलाया गया जन जागरूकता अभियान
जिला आपदा प्रबंधन शाखा औरंगाबाद के तत्वावधान में आपदा से बचाव के लिए शुक्रवार की दोपहर 12:00 से दाउदनगर के अनुमंडल कार्यालय के पास,भखरुआं मोड़ व ब्लॉक कार्यालय परिसर में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। कलाकारों की टीम ने वज्रपात, ठंड,शीतलहरी आदि आपदा से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक और गीत -संगीत प्रस्तुत किए गए।