दाउदनगर: आशा व आशा फैसिलिटेटर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में अपनी मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर आशा व आशा फैसिलिटेटर ने शनिवार की दोपहर 12:30 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाउदनगर परिसर में धरना- प्रदर्शन किया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को संबोधित मांगों से संबंधित एक ज्ञापन स्वास्थ्य प्रबंधक को दिया गया। इन लोगों ने कहा कि आशा का 21000 वेतन और आशा फैसिलिटेटर को ₹26000 वेतन होना चाहिए। इन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए।