दाउदनगर: तरार खेल मैदान पर विराट शिव गुरु महोत्सव का आयोजन किया गया, कहा गया- शिव गुरु की शिष्यता ही एकमात्र विकल्प
तरार खेल मैदान पर रविवार की दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक विराट शिव गुरु महोत्सव का आयोजन किया गया। कहा गया कि जगत में शिव गुरु की शिष्यता ही एकमात्र विकल्प बचा है। अनुनिता आनंद उर्फ लवली दीदी ने कहा कि शिव परिवार को देखेंगे तो उससे प्रतीत होता है कि विपरीत प्रजाति के लोग शिव भाव में रहकर कभी किसी से दुश्मनी नहीं करते। शिव से बड़ा कोई गुरु नहीं हैं।