ठाकुरद्वारा: भोजपुर क्षेत्र के सिरसवा गौड़ से 70 किलो गोमांस बरामद, स्थानीय पुलिस उचित कार्रवाई में जुटी
भोजपुर। क्षेत्र के ग्राम सिरसवा गौड़ निवासी रिंकू यादव ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त बंटी की शादी की सालगिरह में शामिल होने जा रहा था। रास्ते में पेड़ों की आड़ में टार्च की रोशनी में कुछ लोग गोवंशीय को काट रहे थे। जब वह मौके पर पहुंचा तो आरोपी वहां से भाग गए। मौके पर गोवंशीय का कटा मांस पड़ा था। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर करीब 70 किलो मांस बरामद किया।