ठाकुरद्वारा: कोतवाली क्षेत्र में स्थित गुलशन रिफाइन आयल मोबिल की फैक्ट्री में बॉयलर विस्फोट से आग लग गई
कोतवाली क्षेत्र में स्थित गुलशन रिफाइन आयल मोबिल की फैक्ट्री में बॉयलर में विस्फोट होने से आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में अफरा तफरी मच गई। फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों ने फैक्ट्री ने निकल कर अपनी जान बचाई। गनीमत रही किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। आग लगने से फैक्ट्री में मौजूद सामान जलकर राख हो गया है।