पटियाली: पटियाली पुलिस ने जैथरा रोड से एक युवक को गिरफ्तार किया, तमंचा और कारतूस बरामद
पटियाली पुलिस ने अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने कस्बा के जैथरा रोड स्थित आम के बाग के पास से मुजम्मिल पुत्र शाहिद अली निवासी ग्राम मझौला को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध .32 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।