श्री गंगानगर: जिला प्रमुख दुलाराम मेघवाल ने जिला कांग्रेस कार्यालय श्रीगंगानगर में जनसुनवाई की, आमजन की समस्याएं सुनीं
Shree Ganganagar, Ganganagar | Aug 3, 2026
जिला प्रमुख श्री दुलाराम मेघवाल ने जिला कांग्रेस कार्यालय, श्रीगंगानगर में सोमवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आमजन की समस्याएं गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनीं। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग सहित विभिन्न सरकारी विभागों से संबंधित समस्याओं एवं जनहित