एत्मादपुर: गांव आंवलखेड़ा में कपड़े की दुकान से लाखों रुपए के कपड़े व नकदी हुई चोरी, केस दर्ज
Etmadpur, Agra | Jul 24, 2024 थाना बरहन क्षेत्र के गांव आंवलखेड़ा आगरा जलेसर रोड़ पर स्थित कपड़े की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने उसमें रखे 20 हजार रुपए और लाखों रुपए की साड़ी व कपड़ो को चुरा लिया। टूंडला निवासी गुड्डू भाई की अनिबिया कलेक्शन के नाम से कपड़ो की दुकान है। दुकान मालिक ने सुबह दुकान खोलकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। गल्ले में रखे ₹ 20 हजार की नगदी व कपड़े चोरी मिले।