उदयनगर: उदयनगर पुलिस जनता के बीच, समस्याओं का समाधान और अपराधों से बचाव के लिए कर रही जागरूकता अभियान
रविवार दोपहर 2 बजे उदयनगर पुलिस द्वारा क्षेत्र के अनेक गांवों में पहुंचकर पुलिस चौपाल का आयोजन किया जा रहा है जिसमें ग्रामीणों को कानून की जानकारी दी जा रही है पुलिस ने थाना क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांव में पुलिस चौपाल की जिसमें कुल 200 लोगों ने उपस्थिति दर्ज करायी। “पुलिस चौपाल” के दौरान जनता ने अपनी स्थानीय समस्याओं के बारे में पुलिस को जानकारी दी।