बहादुरपुर: बर्री गांव में 32 वर्षीय व्यक्ति के साथ दबंगों ने की मारपीट, बहादुरपुर पुलिस ने किया मामला दर्ज
बर्री गांव में दबंगों द्वारा एक 32 वर्षीय व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार बर्री निवासी शिवराज आदिवासी उम्र 32 वर्ष ने गुरुवार को रात लगभग 10 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि गुरुवार को रात लगभग 8 बजे गांव के ही रामवीर और फूल बाई ने उसके साथ मारपीट की है ।