जमुई: जमुई में पेट्रोल में पानी का आरोप, पंप पर युवकों ने किया हंगामा; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Jamui, Jamui | Jun 30, 2026 जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग स्थित सतगामा के एक पेट्रोल पंप पर मंगलवार 3 बजे पेट्रोल में पानी मिलने के आरोप को लेकर युवकों ने हंगामा किया। उझंडी निवासी आदित्य राज ने बाइक बंद होने के बाद मिस्त्री द्वारा टंकी से पानी निकलने का दावा किया और बोतल लेकर पंप पहुंचकर विरोध जताया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।