Hanumangarh Police
श्री नरेन्द्र सिंह मीना, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ के निर्देशन में अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध बडी कार्यवाही ।
#चंडीगढ़ निर्मित कुल 9504 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब सहित गाडी सवार आरोपी #संगरिया_पुलिस द्वारा गिरफ्तार ।
संगरिया की आवाज़।
जब्त अवैध शराब की अंतराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीबन 36 लाख रूपये है।
श्री नरेन्द्र सिंह मीना, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ ने बताया कि जिला हनुमानगढ में नशा तस्करी, अवैध मादक पदार्थो, अवैध हथियारो, जुआ, सटटा, अवैध धंधो एवं संपत्ति संबंधी अपराधो की रोकथाम, वांछित अपराधियो की धरपकड़ हेतु चलाये गये विशेष अभियान की निरंतरता में समस्त अधिकारीगणो को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में सख्ती से पालना करवाये जाने हेतु निर्देशित किया गया । इसी क्रम में श्री अमर सिंह पु०नि० थानाधिकारी पुलिस थाना संगरिया के नेतृत्व में श्री विजय सिंह सउनि मय स्टाफ द्वारा दौराने गश्त व नाकाबंदी भारतमाला रोड डबवाली से हनुमानगढ, नजद टॉल नाका नगराना से पिकअप (आरजे 46 जीए 6470 ) सवार अभियुक्त अनिल कुमार को 198 कार्टून में कुल 9504 पव्वे ROYAK CHALLEGE WHISKY FOR SALE CHANDIGARH ONLY 180 ml. मय पिकअप (आरजे 46 जीए 6470) सहित गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण संख्या 332 / 2026 धारा 19 / 54, 54क राजस्थान आबकारी अधिनियम पुलिस थाना संगरिया में दर्ज कर अनुसंधान श्री केशव शर्मा उनि पुलिस थाना संगरिया द्वारा जारी है। उक्त कार्यवाही में साक्ष्य संकलन एवं गोपनीय सूचना संकलन में जिला विशेष टीम हनुमानगढ की महती भूमिका रही है।
🎯🚨पुलिस टीमः - श्री विजय सिह सउनि श्री हनुमानराम हैड कानि 68 श्री ज्वाला सिंह कानि 792, श्री विकेश कुमार कानि 654 श्री तेजेन्द्र कुमार कानि चालक 266 पुलिस थाना संगरिया ।
🎥 नाम पता आरोपी:- अनिल कुमार पुत्र बीरबल राम डारा विश्नोई उम्र 25 वर्ष निवासी भादु गोयतों की ढाणी हेमागुडा तहसील चितलवाना पुलिस थाना झाब जिला जालौर
संगरिया की आवाज़
संगरिया पुलिस Rajasthan Police Bikaner Police Ganganagar Police Government of Rajasthan