#संगरिया में 28 जून को विशाल रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन
संगरिया की आवाज़।
भारत विकास परिषद, शाखा-संगरिया द्वारा परिषद सदस्य स्वर्गीय डॉ. संजीव जिंदल जी की स्मृति में 28 जून 2026, रविवार को विशाल रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा।सचिव राजेन्द्र सैन व कोषाध्यक्ष कुलविंद्र सिंह ने बताया यह कार्यक्रम पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (स्टेट स्कूल), संगरिया में प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होगा।
शाखा अध्यक्ष धर्मेंद्र अरोड़ा ने बताया कि शिविर में रक्त संग्रहण का कार्य महात्मा गांधी राजकीय जिला चिकित्सालय (ब्लड सेंटर), हनुमानगढ़ की टीम द्वारा किया जाएगा। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने के साथ-साथ युवाओं को सामाजिक सेवा के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा।रक्तदान शिविर के लिए शहर के गणमान्य,समाजसेवियों,प्रशासनिक अधिकारियों से सम्पर्क भी किया जा रहा है ।
प्रांतीय महासचिव डॉ. संजय जिन्दल ने बताया कि वाग्भट वेलनेस एवं आयुष रिसर्च सेंटर, हनुमानगढ़ द्वारा निःशुल्क नेचुरोपैथी एवं आयुर्वेदिक मेडिकल कैंप भी लगाया जाएगा। शिविर में किडनी, लीवर, हृदय रोग, जोड़ों का दर्द, ब्लड प्रेशर, मधुमेह, थायराइड, मोटापा, पेट संबंधी रोग, सोरायसिस, स्लिप डिस्क, अस्थमा, एलर्जी तथा अन्य विभिन्न बीमारियों के उपचार एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
भारत विकास परिषद ने क्षेत्र के नागरिकों, युवाओं एवं समाजसेवियों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस पुण्य कार्य में सहभागी बनने तथा स्वास्थ्य लाभ हेतु मेडिकल कैंप का लाभ उठाने की अपील की है।
संगरिया की आवाज़