Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भारत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Asaduddinowaisi
Breaking
gurvinderpannu
Sirsa, Sirsa
| Nov 18, 2026
MORE NEWS
सिरसा प्राचीन श्री श्याम मंदिर द्वारा आयोजित 63वां श्री श्याम कार्तिक महोत्सव की कुछ झलकियां #sirsasandesh #pracheenshreeshyammandirsirsa #jaishrishyam #khatushyam #shobhayatra
Sirsa, Sirsa | Nov 18, 2026
सिरसा प्राचीन श्री श्याम मंदिर 63 वा श्री श्याम कार्तिक मेला महोत्सव विशाल निशान यात्रा लाइव तस्वीर
Sirsa, Sirsa | Nov 18, 2026
हनुमानगढ़ जिले के संगरिया में भगतपुरा रोड पर बीती रात एक बच्चे उठाने वाले नशेड़ी को लोगों ने पकड़ा, मौके का वीडियो आया सामने #hanumangarh #sangaria #sirsasandesh #bhagatpuraroadsangria #bacchachor
Sirsa, Sirsa | Nov 18, 2026
हिमालय का लाइव दृश्य
Sirsa, Sirsa | Nov 18, 2026
हरियाणा में ट्रैक्टर खरीदने पर सरकार दे रही 3 लाख रुपयों की सब्सिडी, जानिए अप्लाई करने का पूरा प्रोसेस, कौन कौन किसान होंगे पात्र
Sirsa, Sirsa | Nov 18, 2026
भारत भूषण जुयाल बने सहकारी बैंकों की राष्ट्रीय संस्था NAFSCOB के चेयरमैन - निर्विरोध निर्वाचन से हरियाणा का राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा गौरव, गुजरात के अजय भाई पटेल चुने गए वाइस चेयरमैन सिरसा। हरियाणा राज्य सहकारी अपेक्स बैंक (हरको बैंक) के चेयरमैन एवं भारतीय जनता पार्टी के सिरसा जिला प्रभारी भारत भूषण जुयाल को सहकारी बैंकिंग क्षेत्र की राष्ट्रीय संस्था NAFSCOB (National Federation of State Cooperative Banks Ltd.) का राष्ट्रीय चेयरमैन सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया है। मुंबई में आयोजित चुनावी प्रक्रिया के दौरान उनका निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इस उपलब्धि से हरियाणा के सहकारिता क्षेत्र में खुशी की लहर है और प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है। भारत भूषण जुयाल ने अपने दो दिवसीय मुंबई प्रवास के दौरान राष्ट्रीय संस्था NAFSCOB की चुनावी प्रक्रिया में भाग लिया। चुनाव प्रक्रिया के प्रथम चरण में उन्हें निर्विरोध निदेशक चुना गया। इसके बाद संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार उन्होंने चेयरमैन पद के लिए चुनाव लड़ा, जिसमें ठाणे के जिला कलेक्टर एवं चुनाव अधिकारी ने उन्हें निर्विरोध विजयी घोषित किया। वहीं गुजरात राज्य सहकारी बैंक के चेयरमैन अजय भाई पटेल को वाइस चेयरमैन चुना गया। इस महत्वपूर्ण चुनावी प्रक्रिया में देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के सहकारी बैंकों के चेयरमैनों ने भाग लिया। इनमें हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल, मेघालय, गोवा तथा अंडमान-निकोबार के प्रतिनिधि शामिल रहे। देशभर के सहकारी बैंकिंग क्षेत्र के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में संपन्न हुई इस प्रक्रिया में भारत भूषण जुयाल का निर्विरोध चुना जाना उनके प्रति राष्ट्रीय स्तर पर व्यक्त किए गए विश्वास और समर्थन को दर्शाता है। राष्ट्रीय चेयरमैन चुने जाने के बाद भारत भूषण जुयाल ने इस उपलब्धि का श्रेय पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और संगठन के मार्गदर्शन को देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल, प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा भाजपा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन सभी नेताओं के आशीर्वाद, मार्गदर्शन और सहयोग से उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला है। उन्होंने हरियाणा प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं, सहकारिता क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों और शुभचिंतकों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उनका कहना है कि यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा प्रदेश और सहकारिता क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है। सहकारिता क्षेत्र में हरियाणा की मजबूत भागीदारी भारत भूषण जुयाल के राष्ट्रीय चेयरमैन निर्वाचित होने से सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में हरियाणा की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होने की उम्मीद है। NAFSCOB जैसी राष्ट्रीय संस्था के शीर्ष पद पर हरियाणा के प्रतिनिधि की नियुक्ति प्रदेश के सहकारी बैंकिंग तंत्र के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। --- राष्ट्रीय चेयरमैन बनने के बाद 18 को सिरसा पहुंचेंगे भारत भूषण जुयाल सिरसा। NAFSCOB के राष्ट्रीय चेयरमैन निर्वाचित होने के बाद भारत भूषण जुयाल कल 18 नवंबर को बाद दोपहर सिरसा पहुंचेंगे। उनके सिरसा आगमन पर समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहने की संभावना है। सिरसा पहुंचने के बाद वे पत्रकारों से रूबरू होकर अपने मुंबई प्रवास, चुनावी प्रक्रिया और राष्ट्रीय चेयरमैन के रूप में मिली नई जिम्मेदारी को लेकर बातचीत करेंगे। इसके साथ ही वे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रस्तावित सिरसा दौरे को लेकर संगठनात्मक बैठक भी लेंगे। बैठक में दौरे की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद भारत भूषण जुयाल का यह पहला सिरसा प्रवास राजनीतिक एवं संगठनात्मक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Sirsa, Sirsa | Nov 17, 2026
मोटरसाइकिल सवार युवकों ने व्यापारी से पांच लाख रुपये लूटे सिरसा। शहर के जगदेव सिंह चौक पर मंगलवार शाम मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने एक व्यापारी से पांच लाख रुपये की नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दिन-दोपहर हुई लूट की इस घटना से व्यापारियों में भय का माहौल है। जानकारी के अनुसार हरिओम बीज भंडार के मालिक जगदीश बैंक ऑफ इंडिया से पांच लाख रुपये की नकदी निकलवाकर अपने घर की तरफ जा रहा था। जगदेव सिंह चौक के पास मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया और पांच लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज में वारदात के बाद आरोपी युवक भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। शहर थाना प्रभारी रमित ने बताया कि पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। वहीं, पीडि़त व्यापारी जगदीश की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
Sirsa, Sirsa | Nov 17, 2026
Sirsa Today का ताज़ा ई-पेपर यहाँ उपलब्ध है! आज की मुख्य खबरें, स्थानीय अपडेट्स और बहुत कुछ पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें #SirsaToday #sirsanews #EveningNews #SawanRainSirsa #SirsaUpdates #HaryanaNews #SirsaPolitics #SirsaBreakingNews #sirsasamachar #LocalNewsSirsa #SirsaStudents #HaryanaExams #EducationUpdatesSirsa #SirsaSchoolNews #YouthOfSirsa #SirsaMarket #SirsaVyapari #BusinessNewsSirsa #BazaarBulletin #SirsaDeals #KisanSirsa #SirsaAgriculture #MandiBhavSirsa #KhetiUpdate #HaryanaKisanNews #SirsaPolice #LawAndOrderSirsa #SirsaAdministration #DistrictUpdateSirsa #SirsaCivicNewsCMO Haryana @highlight Ashok Chhabra DPR Haryana NishuRaj Resort Dipro Sirsa BJP Haryana #cmoharyana #csharyana #nagaryatranews #dtpsirsa #dmcsirsa #nirmalaseetharaman #sukhwinder Singh #pccfharyana #ForestDepartmentHaryana
Sirsa, Sirsa | Nov 17, 2026