मंदसौर में आयोजित साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने बताया कि जिले में जनगणना का करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। स्व-गणना अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते मंदसौर ने पूरे मध्यप्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है