मिर्ज़ापुर: सिटी ब्लॉक के ग्राम पंचायत नुआंव में प्रधान पद के उपचुनाव में 62.49% मतदान हुआ, 21 फरवरी को होगी मतगणना
सिटी ब्लॉक के ग्राम पंचायत नुआंव में प्रधान पद के उपचुनाव में मतदाताओं ने जमकर मतदान किया। जिला प्रशासन के द्वारा बुधवार की शाम 7:00 बजे जानकारी दी गई की 62.49 प्रतिशत मतदान हुआ है। सिटी ब्लॉक में 21 फरवरी को मतगणना होगी। एडीएम शिव प्रताप शुक्ला समेत तमाम अधिकारी मतदान के दौरान निरीक्षण करते रहे।