मिर्ज़ापुर: सरस्वती विद्या मंदिर महंत शिवाला की छात्रा ने शिक्षक पर पिटाई करने का लगाया आरोप, विद्यालय परिवार ने किया समर्थन
महंत शिवाला स्थित सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा ने शिक्षक पर पिटाई का आरोप लगाया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील तिवारी ने कहा कि राजस्थान इंटर कॉलेज के अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रमोद पांडेय द्वारा छात्रा का कार्य अधूरा होने के कारण अनुशासन के तहत दंडित किया गया था। छात्रा के परिजनों से वार्ता हो चुकी है। विद्यालय परिवार छात्रा के साथ खड़ा है।