मिर्ज़ापुर: कुंभ मेले के दौरान विंध्याचल के मां विंध्यवासिनी धाम में लगभग डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं ने किया दर्शन पूजन
कुंभ मेला के दौरान विंध्याचल धाम में डेढ़ करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया धाम में आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए सभी मार्गों पर मजिस्ट्रेट के साथ ही पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई। बुधवार की दोपहर 2:00 बजे विंध्याचल धाम में पहुंची जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि। अब तक डेढ़ करोड़ श्रद्धालु दर्शन पूजन कर चुके हैं।