मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने कोटेदार पर जबरन सेल्फी लेने और गलत नियत से अंदर खींचने का आरोप लगाया
विंध्याचल थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने गांव के ही कोटेदार पर राशन लेने के दौरान जबरन सेल्फी लेने और उसे गलत नीयत से अंदर खींचने का आरोप लगाया है। विंध्याचल कोतवाली में किशोरी ने परिजनों के साथ पहुंचकर तहरीर दी है। कोटेदार पर कार्रवाई की मांग किया है।