मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के महोखर कटरा के पास कुंभ स्नान कर लौटते समय स्कॉर्पियो गाड़ी पलटी, पांच लोग घायल, इलाज जारी
बताते चली कि बुधवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे। टाटानगर जमशेदपुर निवासी परिवार स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर प्रयागराज कुंभ स्नान करने गए थे। वापस घर लौटते समय विंध्याचल के महोखर कटरा के पास गाड़ी पलट गई जिसमें गाड़ी में सवार पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ी को निकलवाया। और घायलों को अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान दो लोग रेफर हुए।