मिर्ज़ापुर: अहरौरा की महिला ने नसबंदी कराने के बावजूद सातवें बच्चे को जन्म दिया, पति ने चिकित्सक पर लापरवाही का लगाया आरोप
नसबंदी कराने के बावजूद अहरौरा की रहने वाली महिला ने महिला जिला अस्पताल में सातवें बच्चे को जन्म दिया है। बुधवार की शाम 4:00 बजे पति राजकुमार ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। राजकुमार ने बताया कि चिकित्सक की लापरवाही से परिवार परेशान है। नसबंदी कराने के बावजूद पत्नी ने सातवें बच्चों को जन्म दिया है।