कुटुंबा: पीएमश्री मध्य विद्यालय में 'मां के नाम 2.0' अभियान के तहत बच्चों ने लगाए पौधे, ई-सर्टिफिकेट भी प्राप्त हुआ
पीएमश्री मध्य विद्यालय कुटुम्बा में एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के अंर्तगत बच्चों ने अपनी माँ के नाम पर एक- एक पौधा -रोपण किया। उक्त अभियान भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा चलाया जा रहा है। प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर प्रसाद साहु ने बताया कि इको क्लब फ़ॉर मिशन लाइफ के वेबसाइट से इन बच्चों को ई-सर्टिफिकेट भी प्राप्त हुआ हैं।