कुटुंबा: अंबा चौक पर महागठबंधन के नेताओं ने की हड़ताल, जगह-जगह दुकानें बंद व सड़क जाम; एंबुलेंस व स्कूली बस को नहीं हुई परेशानी
अंबा मुख्य चौक पर बुधवार को महागठबंधन के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के वोटर वेरीफिकेशन के विरोध में चक्का जाम किया. इस दौरान लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने एनडीए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. हालांकि बंदी को लेकर कुछ दुकानें खुली थी तो कुछ दुकानें बंद थी.