कुटुंबा: संडा स्थित धोबनी के समीप उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, एसआई व वाहन चालक सहित कई पुलिसकर्मी हुए जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
औरंगाबाद में असामाजिक तत्वों ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया, जिसमें उत्पाद विभाग के एसआई और वाहन चालक सहित अन्य लोग जख्मी हो गए। घटना कुटुंबा थाना क्षेत्र के बिहार झारखंड बॉर्डर इलाके में संडा के समीप स्थित धोबनी गांव के पास हुई। जख्मी लोगों में उत्पाद विभाग के दारोगा कृष्णनंदन कुमार तथा चालक सुमंत कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल है।