कुटुंबा: ऑनलाइन लूडो खेलने के दौरान यूपी की महिला को अंबा के युवक से हुआ प्यार, पहले पति को छोड़कर की दूसरी शादी, हो रही प्रताड़ित
ऑनलाइन लूडो गेम खेलने के दौरान एक युवक की प्रेम में पड़ी महिला ने अपने पति को छोड़कर फरार हो गयी और दूसरी शादी कर ली. दूसरी शादी के बाद भी उसे प्रताड़ित किया जा रहा है. अब वह न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है. मामला यह है कि उत्तरप्रदेश के गोंडा जिला निवासी खुशी उपाध्याय को अंबा थाना क्षेत्र के तेल्हारा गांव के एक युवक से प्यार हो गया.