कुटुंबा: बभंडीह खेल मैदान में आयोजित चार दिवसीय प्रखंड स्तरीय कबड्डी खेल प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न, किया गया सम्मानित
कुटुंबा के बभंडीह खेल मैदान में आयोजित चार दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता मंगलवार को कबड्डी के साथ संपन्न हुआ. इस क्रम में हर दिन आयोजित अलग-अलग प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न स्कूलों से सैकड़ों बच्चे शामिल हुए. कबड्डी प्रतियोगिता में सभी संकुल के चयनित बच्चे भाग लिए. अंडर- 14 बालक वर्ग के लिए आयोजित कबड्डी में उच्च विद्यालय चिल्हकी के बच्चे विजेता