कुटुंबा: रेफरल अस्पताल कुटुंबा में मरीजों की बढ़ती भीड़, दो चिकित्सकों के भरोसे चल रहा अस्पताल, एएनएम के 30 पद खाली
रेफरल अस्पताल कुटुंबा में प्रतिदिन भारी संख्या में मरीज ओपीडी में इलाज कराने के लिए मरीज पहुंच रहे हैं. इसके साथ ही 25 से 30 मरिज इमरजेंसी में आते हैं. अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ने तथा चिकित्सक नहीं होने से मरीज व उनके परिजनों को इलाज कराने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. मरीजों की भीड़ बढ़ने से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कर्मी भी परेशान हैं.