सांगोद: सांगोद नगर में शुभम की हत्या का सनसनीखेज 'ब्लाइंड मर्डर' 24 घंटे में हुआ खुलासा, आरोपी महावीर बपावर गिरफ्तार
Sangod, Kota | Jul 21, 2026 सांगोद में हुए सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हत्या के आरोपी महावीर सुमन उर्फ सनन को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 20 जुलाई की सुबह सांगोद के ताखाजी मंदिर परिसर में 27 वर्षीय शुभम माली का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी।