Follow.. सांगोद से सटे सोरसन मां ब्राह्मणी मंदिर के तालाब में डूबने से युवक की मौत, एसडीआरएफ और सांगोद नगरपालिका की रेस्क्यू टीम ने निकाला दुबे युवक का शव
सोरसन में रविवार को नहाने गए 20 वर्षीय युवक की तालाब में गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को पानी से बाहर निकाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरखेड़ा (अंता) निवासी रोहित मेघवाल (20) पुत्र बुद्धि प्रकाश मेघवाल रविवार दोपहर अपने छोटे भाई और दोस्तों के साथ सोरसन घूमने गया था। दोपहर करीब ढाई बजे सभी तालाब में नहाने लगे। रोहित भी दोस्तों के साथ पानी में उतर गया और अचानक गहरे हिस्से की ओर चला गया। पानी का अंदाजा न होने के कारण वह गहरे पानी में समा गया और डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही अंता थाना पुलिस और सोरसन चौकी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए बारां से एसडीआरएफ (SDRF) की टीम और सांगोद नगरपालिका की रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। अंता थानाधिकारी भूपेश शर्मा ने बताया कि युवक अपने दोस्तों के साथ सोरसन एनीकट पर नहाने आया था, जहां गहरे पानी में जाने के कारण यह हादसा हुआ। सोरसन चौकी इंचार्ज रवींद्र यादव के अनुसार, रेस्क्यू टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खोजबीन शुरू की और लगभग 3 घंटे के अथक प्रयास के बाद युवक के शव को बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Sangod, Kota | Aug 2, 2026