लुणी: शुभदंड में जलदाय विभाग ने हटाए अवैध जल कनेक्शन।
Luni, Jodhpur | Feb 13, 2024 जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता महेंद्र किराड़ ने बताया कि,क्षेत्र में पेयजल की समस्या को लेकर आ रही शिकायतो को लेकर विभाग ने सतर्कता बरतते हुए अवैध जल कनेक्शन करने वालो के खिलाफ मोर्चा खोल रखा हैं उसी के चलते मुख्य पेयजल पाइप लाइन से अवैध जल कनेक्शन हटाए जा रह उन्होंने बताया कि,अवैध जल कनेक्शन काटने के बाद पानी दूरदराज की ढाणियों तक भी आसानी से पहुंचेगा।